अरवल: नगर परिषद क्षेत्र के आवासीय विद्यालय महुआ बाग के 22 छात्रों को सैनिक स्कूल में चयन। बच्चों को किया गया सम्मानित।
Arwal, Arwal | Mar 21, 2024 नगर परिषद क्षेत्र के आवासीय विद्यालय महुआ बाग के 22 छात्रों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल किया है। इस बड़ी उपलब्धि पर संस्थान के संचालक व शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्रों को विद्यालय के प्राचार्य प्रेम कुमार ने सभी सफल छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालय के निर्देश ने बताया कि विद्यालय के छात्र सचिन कुमार ने ऑल इंडिया रैंक में 210 वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया है। वही प्रधानाचार्या ने छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर उन्हें मनोबल बढ़ाया और अन्य छात्रों को भी इन सफल छात्रों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया।