अरवल: अरवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई विलेज क्राइम नोटबुक के अनुसार गाँव चयनित कर विशेष अभियान चलाकर 9 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया
Arwal, Arwal | Mar 22, 2024 पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार VCNB के अनुसार गाँव चयनित कर विशेष समकालीन अभियान चलाकर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , अरवल के नेतृत्व में प्रहार टीम अरवल एवं सभी थाना अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से चयनित किये गाँव में जाकर छापेमारी अभियान चलाकर वारंटी दो और मद्यनिषेध के कांड में सात कुल - नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जिसमें अरवल, करपी एवं मेहंदिया थाना से तीन, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।