अरवल: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वाहन मालिकों के साथ कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी ने किया बैठक।
Arwal, Arwal | Mar 21, 2024 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी अरवल द्वारा आज जिले के सभी वाहन मालिकों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु बैठक की गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ अन्य मौजूद थे। जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान गाड़ियों के संबंध में जानकारी भी प्राप्त किया गया।