पटना ग्रामीण: नीरज कुमार की जीत के बाद अनंत सिंह ने कहा, नीरज दुलारचंद यादव हत्याकांड में फंसना चाहते थे
मोकामा विधायक अनंत सिंह के कड़े विरोध के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीरज कुमार ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की है। जीत के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दुलारचंद केस में नीरज कुमार उन्हें फंसाना चाहते थे और दिल्ली में इस मामले को आगे बढ़ा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने गुस्से में विरोध जताया था