धमदाहा: धमदाहा पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, बिना हेलमेट और कागजात वाले दर्जनों बाइक चालकों के कटे चालान
धमदाहा :- सड़क सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर धमदाहा थाना पुलिस ने शुक्रवार को नेहरू चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दोपहिया एवं अन्य वाहनों की गहन जांच की। साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के वैध कागजात, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा हेलमेट की अनिवार्यता की भी जांच की गई।