मंडला: पौंड़ी बढ़ार में पेयजल संकट: जेसीबी से नल जल पाइपलाइन टूटी, शिकायत लेकर महाराजपुर थाना पहुंचे ग्रामीण
Mandla, Mandla | Apr 26, 2026 पौंड़ी बढ़ार गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव के एक ग्रामीण ने जमीन सुधार कार्य के लिए जेसीबी चलवाई, जिसकी चपेट में नल जल योजना की पाइपलाइन आ गई। इस लापरवाही के चलते बढ़ार के आधा सैंकड़ा से अधिक ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति बंद हो गई है। रविवार को तीन बजे ग्रामीणों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।