फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत, तीन दिन पहले बेटी की हुई मौत से था परेशान
जनपद कन्नौज की कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी 52 वर्षीय विजेंद्र अपने परिवार के साथ फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के वनखड़िया में किराए के मकान में रहते थे। वह बिना बताए घर से निकल गए थे। बाद में उनका शव हनुमान मंदिर के रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है