बीरपुर: मत्स्यजीवी सहयोग समिति में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़
वीरपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष, मंत्री एवं प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में अभ्यर्थियों और उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नामांकन को लेकर विभिन्न पंचायतों से अभ्यर्थियों और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला दिनभर जारी रहा।