सेन्हा: सेन्हा की मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, रमजान के अंतिम जुमे पर शांति और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांति और सौहार्द के साथ अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की। दोपहर लगभग 1:00 बजे अरु, कल्हेपाट, भड़गांव, झखरा, अरु बांधटोली, सेन्हा, चितरी डांडू, उगरा, सेरेंगहातु सहित क्षेत्र की सभी मस्जिदों में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने नमाज अदा कर रमजान की बरकतों का लाभ उठाया।