सेन्हा: सेन्हा में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में गुरुवार शाम लगभग 4:00 बजे बिजली विभाग की छापेमारी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सेरेंगहातू और सेन्हा में विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर तीन लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इसके बाद बिजली विभाग ने इन आरोपियों के खिलाफ सेन्हा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।