सेन्हा: सेन्हा प्रखंड के भड़गांव में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, शोभायात्रा में उमड़ी भीड़
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड स्थित भड़गांव पंचायत में बुधवार शाम लगभग 4:15 बजे प्रकृति पर्व सरहुल बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पाहन पुजार की अगुवाई में भव्य सामूहिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।