सेन्हा: ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, सेन्हा अंचल कार्यालय में हुई बैठक
लोहरदगा जिले के सेन्हा अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी मोदस्सर नजर मंसूरी की अध्यक्षता में मगलवार शाम लगभग 3 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी कृषि पदाधिकारी, एटीएम, अंचल निरीक्षक एवं राजस्व कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पर चर्चा करना था।