सेन्हा: सेन्हा में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा आवेदन शिविर आयोजित
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा प्रदान करने के लिए सोमवार शाम लगभग 3 : 15 बजे अंचल कार्यालय एवं सभी ग्यारह पंचायतों के पंचायत भवनों में आवेदन प्राप्त किए गए। उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण के निर्देशानुसार, अंचल कार्यालय सेन्हा एवं पंचायत भवनों में जनसेवकों द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।