सहावर: सहावर में अतिक्रमणकारियों पर पुलिस का कहर, बुलडोजर चलाकर हटवाए अवैध कब्जे, मचा हड़कंप
सहावर कस्बे में जाम की समस्या से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सहावर पुलिस ने अभियान चलाकर सड़क और रास्तों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। पुलिस की सख्ती से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण के चलते कस्बे में आए दिन जाम लगता था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती थी।