इटाढ़ी: ओराप गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार
Itarhi, Buxar | Apr 12, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर पंचायत के ओराप गांव से पुलिस ने एक शराबी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गुड्डू कुमार के रूप में हुई है, जो शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहा था। स्थानीय लोगों ने उसके व्यवहार से परेशान होकर इसकी सूचना इटाढ़ी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।