लखीसराय: पचना रोड से अपहृत युवक को कवैया पुलिस ने तीन घंटे में सकुशल किया दस्तयाव,3 अपराध कर्मी गिरफ्तार
शनिवार अपराह्न 3:55 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई जानकारी के अनुसार पचना रोड से अपहृत युवक को 3 घंटा में सकुशल दस्तयाब कर मामले में 3 अपराध कमी को गिरफ्तार किया गया. तेतरहट थाना क्षेत्र के खैरी गांव के रहने वाले वरुण यादव द्वारा अपने पुत्र के अपहरण की सूचना दी गई थी. पुलिस ने अपहृत को लखीसराय बाईपास पुल के निकट से दस्तयाब किया.