पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने सोमवार को दस हजार रुपए के इनामी आरोपी भू माफिया बिचारी राय को गिरफ्तार किया
पीपराकोठी पुलिस दस हजार रुपए के आरोपी भूमाफिया बिचारी राय को सोमवार गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि उस पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोढवा में जबरदस्ती जमीन कब्जा करने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में उन पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी,साथ ही इनाम की घोषणा। सोमवार गोपालगंज से लौटते समय उनकी गिरफ़्तारी कर पुलिस द्वारा अग्रतर कारवाई की जा रही है।