प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले में महाकुंभ को लेकर चलाया गया विशेष अभियान, 106 टीमों ने 1410 संदिग्धों की ली तलाशी
आगामी महाकुम्भ लेकर प्रतापगढ़ पुलिस ने रविवार को पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया। एसपी डॉ अनिल कुमार ने रविवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा गठित कुल 106 टीमों ने 1410 संदिग्ध लोगो की तालशी लिया। जिसमे 44 संदिग्ध लोगो पर कार्यवाही की गई। 418 वाहनों को चेक किया गया। चार पहिया वाहन को सीज किया गया।42 वाहनों का चालान किया।