प्रतापगढ़: उपाध्यायपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक सवार पलटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
प्रतापगढ़ जनपद के मजीठी गांव निवासी अतुल त्रिपाठी उर्फ डब्लू उम्र 38 वर्ष महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में सेल्समैन का काम करते हैं। वह शनिवार को शाम 6 बजे के आसपास किसी विजित से घर लौट रहे थे। इस दौरान उपाध्याय पुर गांव के समीप साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क के किनारे पलट गए।जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई हैं।