प्रतापगढ़: रेडीगारापुर गांव निवासी विवाहिता ने पति पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
प्रतापगढ़ जनपद जनपद की रेडीगारापुर गांव की रीता पत्नी कमलेश ने एसपी प्रतापगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसका पति उसे प्रताड़ित कर रहा है। उसे घर में रहने नहीं दे रहा है। वह उसे बार-बार दूसरी शादी कर लेने की धमकी देता है। बच्चों समेत उसे मारता पीटता है। पीडित बच्चों समेत शनिवार को दिन में करीब 2 बजे एसपी प्रतापगढ़ को प्रार्थना पत्र दिया है।