विकास भवन से सिटी रोड पर रविवार शाम करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सरिया से लदी ओवरलोड छोटी मैजिक डाला पलट गई, जिससे पीछे बैठा एक व्यक्ति सरिया के नीचे दब गया। हादसे में व्यक्ति का चेहरा पूरी तरह से दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।लोगों ने बताया कि यह हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है।