पुपरी: एनएच 527 सी पर केशोपुर पूरा के निकट चार चक्का वाहन और बाइक की टक्कर, तीन व्यक्ति जख्मी
एनएच 527 सी पर केशोपुर पूरा के निकट सोमवार को 4 बजे दिन में चार चक्का वाहन व बाइक में टक्कर टक्कर हो गया। जिसमें चार चक्का वाहन पर सवार रवि कुमार एवं बाइक पर सवार जोगी पासवान व एक अज्ञात युवक जख्मी हो गया।पुलिस चार चक्का पर सवार रवि कुमार को हिरासत में लेकर सभी जख्मी को पुपरी PHC लाया गया।जहां चिकित्सक द्वारा जोगी पासवान एवं अज्ञात युवक को रेफर कर दिया है।