लखीसराय: पुरानी बाजार चितरंजन रोड में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले और बढ़ती महंगाई पर पीएम का पुतला फूंका
लखीसराय। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले और बढ़ती महंगाई के विरोध में लखीसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार की दोपहर 2,50 पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीस के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के चितरंजन रोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।