80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। शनिवार सुबह 11 बजे ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली।
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस की छठी इंडियन रिजर्व बटालियन धौलाकुआं, तृतीय आईआरबी पंडोह, द्वितीय आईआरबी (महिला) सकोह और हमीरपुर जिला पुलिस और सेंट्रल रेंज मंडी की ट्रैफिक पुलिस की टुकड़ियों के अलावा महिला एवं पुरुष होमगार्ड्स, हरियाणा पुलिस और क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों एवं कालेजों की टुकड़ियां भी भाग लिया। हिमाचल प्रदेश पुलिस की उत्तरी रेंज की स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट वीआईपी सिक्योरिटी पर विशेष डैमो प्रस्तुत किया।