सुल्तानपुर: BNS के वांछित अभियुक्तों को कुडवार पुलिस ने सरकौड़ा तिराहे से किया गिरफ्तार
कुड़वार पुलिस ने BNS के वारंटी अभियुक्त कुड़वार थानाक्षेत्र के धरावां गांव निवासी सलीम पुत्र अलीम व कुड़वार के भुसियाऐं गांव निवासी गोलू उर्फ सुमति मौर्या पुत्र घनश्याम मौर्या को सरकौड़ा तिराहे से गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अभियुक्तों पर पुलिस द्वारा स्थानीय थाने पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।