सुल्तानपुर: पंजाब के पाक्सो एक्ट के आरोपी को सुल्तानपुर पुलिस ने होटल क्यान क्लार्क से किया गिरफ्तार,भेजा न्यायालय
पाक्सो एक्ट के आरोपी पंजाब के लुधियाना थानाक्षेत्र के मायापुरी गली नंबर 4 निवासी सोनू शर्मा पुत्र स्व.राजा शर्मा को सुल्तानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर होटल क्यान क्लार्क के पास से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी पर कोतवाली नगर में विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।