सुल्तानपुर: डेंगू से अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओपी चौधरी ने जारी किया नंबर 8840864641
डेंगू से पीड़ित अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत। रईस अहमद उमर 53 वर्ष निवासी सेमरी दरगाह थाना गोसाईगंज के रूप में मृतक की पहचान। गोमती हॉस्पिटल में गंभीर स्थिति में ले जाए गए थे रईस अहमद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ओपी चौधरी बोले, डेंगू से संबंधित समस्या पर मेरे 8840864641 नंबर पर शिकायत का आप ले सकते हैं समस्या का निस्तारण।