सुल्तानपुर: भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की गोमती महिला शाखा ने शाहगंज स्थित नागेश्वरनाथ धाम पर लगाया वाटर कूलर,चेयरमैन ने किया शुभारंभ
शहर के शाहगंज चौराहे के निकट स्थित सिद्ध नागेश्वर नाथ धाम पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की गोमती महिला शाखा की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर लगाया।जिसका शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर किया।इस मौके पर सभासद मनीष जायसवाल,अधिवक्ता आशीष अग्रवाल,नेहा,रचना आदि मौजूद रहें।