सुल्तानपुर: भाजपा युवा मोर्चा ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फूका पुतला, सनातन धर्म के अपमान को बनाया मुद्दा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह ने कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जलाया गया प्रतीकात्मक पुतला। सनातन धर्म के अपमान को मुद्दा बनाकर भगवाधारियों ने किया प्रदर्शन। प्रदर्शन के दौरान नगर कोतवाली पुलिस कलेक्ट्रेट गेट पर रही मुस्तैद।