बहराइच: शोभापुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभापुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जाच में जुटी है। कोतवाली देहात पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही की जाएगी