बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार सुबह 11 बजे अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने आज एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस शोकसभा की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन बहराइच के अध्यक्ष ने की इसका संचालन महामंत्री ने किया।