बहराइच: बलहा इलाके में गर्म सब्जी गिरने से बालक झुलसा, हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहा इलाके में गर्म सब्जी गिरने से बालक झुलस गया। जिसे परिजन इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। वही हालत गंभीर बनी हुई है।