बहराइच: पानी टंकी के पास कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस के नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष ने सरकार के 8 साल पर 8 सवाल की प्रेसवार्ता
बहराइच शहर के पानी टंकी के पास स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने सरकार के 8 साल पर 8 सवाल के तहत प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी योजनाओं का बखान कर रही है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है।