उज्जैन ग्रामीण: त्योहारों से पहले उज्जैन पुलिस ने 20 असामाजिक तत्वों पर की बड़ी कार्रवाई
उज्जैन में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। मकसद साफ है—त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था मजबूत रखना और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर समय रहते लगाम लगाना। अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा लगातार वाहनों की चेकिंग के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की