मंझनपुर: अमर शहीदों के जयघोष से गूंजा करारी, तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश
हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को लगभग 9 बजे करारी कस्बा स्थित डॉ. रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे विद्यार्थियों ने पूरे कस्बे में देशभक्ति का संदेश दिया। अमर शहीदों के जयघोष से करारी का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।