जमुई: अड़सार गांव में गेंहू व चना की फसल लगे खेत के साथ पुंज में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का फसल जलकर हुआ राख
Jamui, Jamui | Apr 21, 2024 अड़सार गांव में गेहूं की फसल लगे खेतों में और पुंज में भीषण आग लग गई। तेज हवा और कड़ी धूप की वजह से आग बेकाबू हो गया। आग की लपटें करीब 10 बीघा खेत में लगे गेहूं और चना की फसल के साथ आधा दर्जन नेवारी के पुंज को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन भीषण आग बढ़ते चली गई।