जमुई: अम्बा गांव में पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 21, 2024 अम्बा गांव में रविवार को पड़ोसियों ने प्रकाश तांती को लाठी- डंडे से बेरहमी से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद घायल प्रकाश तांती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। वहीं सदर अस्पताल में इलाजरत प्रकाश तांती की फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।