सिमडेगा: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में तामड़ा में स्वतः बंद रहा
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को 9 बजे तामड़ा गांव पूरी तरह स्वतः बंद रहा। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और आम नागरिकों ने भी हमले के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया।सुबह से ही बाजार, दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और यातायात भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम दिखाई दिया।