पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना सिटी पहुंचे, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन
सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे पटना सिटी पहुंचकर नवनिर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पटना सिटी के भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्घाटन करने के पश्चात् प्रशासनिक भवन, मेकेनिकल वर्कशॉप, टेक्निकल वर्कशॉप में जाकर वहां की कार्य पद्धति एवं व्यवस्थाओं की शिक्षकों एवं छात्रों से जानकारी ली।