पटना ग्रामीण: नवरात्रि पर पटना सिटी के लोगों को बड़ा तोहफा, सीएम नीतीश ने जेपी गंगा पथ के कृष्णा घाट कनेक्टिविटी पथ का किया लोकार्पण
नवरात्र के पहले दिन सीएम नीतीश कुमार ने पटना सिटी के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। गुरुवार को सुबह 11 बजे जेपी गंगा पथ के कृष्ण घाट कनेक्टिविटी पथ का लोकार्पण किया। इसके अलावा गायघाट पर जेपी गंगा पद के अप रैंप कनेक्टिविटी पथ का भी लोकार्पण किया। इसके बाद अब पटना सिटी वासियों को जाम से राहत मिलेगी।