सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के हरिसेनगंज में आंधी की चपेट में आकर छत से गिरी महिला, रास्ते में हुई मौत
मऊआइमा क्षेत्र के हरिसेनगंज निवासिनी सुनीता केसरवानी (40)पत्नी कृष्ण कुमार शुक्रवार की दोपहर छत के समीप बारजे पर खड़ी थी। कि अचानक तेज आंधी आने से झटके से नीचे गिर गई । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई । परिजनों द्वारा घायलावस्था उपचार के लिए अस्पताल ले गए । जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना मामले को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।