बाह: झरनपुरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, ससुराल वालों पर लगा हत्या करने का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
बासोनी थाना क्षेत्र के गांव झरनापुरा में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान उर्मिला उर्फ घंटो के रूप में हुई है। महिला के शव को सुबह चारपाई पर मृत अवस्था में पाया गया। महिला के भाई खेतराम ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है।