बाह: पिनाहट में पत्नी को मायके से लेने गए युवक को साले ने लाठी-डंडों से पीटा, मामला थाने में पहुंचा
पिनाहट के गांव क्योरी हार निवासी नेकराम सिंह को अपनी पत्नी को मायके से घर लाना महंगा पड़ गया। ससुराल पहुंचने पर उसके साले ने बुरी तरह मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस घटना की शिकायत नेकराम ने रविवार को थाना पिनाहट में दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4 बजे नेकराम अपनी पत्नी को लेने के लिए गांव गुर्जा वासुदेव गया था।