बाह: पापरीनगर के विद्यालय में शिक्षिका की अनुपस्थिति से बच्चे परेशान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पिनाहट के पापरीनगर गांव स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में तैनात महिला शिक्षिका की नियमित अनुपस्थिति के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस संबंध में एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें स्कूल में मिड डे मील बनाने वाली महिलाएं और बच्चों ने शिक्षिका की गैरहाजिरी के बारे में खुलासा किया।