बाह: पिनाहट में बारिश की शीलन से गिरा मकान, पड़ोसी का नुकसान
पिनाहट, कस्बा के मुहल्ला पूरनपुरा में लगातार हो रही बारिश के कारण एक जर्जर मकान के गिरने से पड़ोसी को नुकसान का सामना करना पड़ा। शारदा देवी नामक महिला ने थाना पिनाहट में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पड़ोसियों, देवेन्द्र वर्मा और सुभाष वर्मा का करीब पचास साल पुराना मकान तेज बारिश के चलते भरभराकर गिर गया।