बाह: बाह में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कस्बा बाह में स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी की घटना सामने आई थी। दुकान मालिक श्री आकाश उर्फ राज रठौर ने थाने में तहरीर दी कि उनकी दुकान का पिछला दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने कई मोबाइल फोन और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। इस घटना के संबंध में थाना बाह पर मुकदमा दर्ज किया गया था।