बाह: पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज के साथ, खेड़ा राठौर का युवक पकड़ा गया
थाना खेड़ा राठौर के गांव पुरा भदौरिया का एक युवक को पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करते हुए पकड़ा गया है। आरोपी युवक अतुल भदोरिया अपने भाई नितिन भदोरिया की जगह परीक्षा देने के प्रयास में था। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एटा में आयोजित परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक जांच में नाम न मिलने पर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।