कन्नौज: चोधरियापुर बांगर गांव निवासी युवक के साथ हुई मारपीट, पीड़ित युवक ने कोतवाली में दिया शिकायती पत्र
सदर कोतवाली क्षेत्र के चोधरियापुर बांगर गांव निवासी अरविंद ने दुर्जनापुर गांव निवासी युवक पर नशे में गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसे लेकर पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।