कन्नौज: रविवार को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, सदर सीओ कमलेश कुमार ने किया केंद्रों का निरीक्षण
कन्नौज में आज पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन है। रविवार को परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए केंद्रों पर परीक्षार्थी शामिल होंगे। सदर में परीक्षा को लेकर 2 केंद्र बनाया गए हैं जहां पर सीओ कमलेश कुमार ने परीक्षा से निरीक्षण किया है। सीओ ने निरीक्षण के दौरान रूट और केंद्र पर लगे पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था देखी।