कन्नौज: जनपद कन्नौज में सुरक्षा के बीच दूसरे दिन शुरू हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा, डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
कन्नौज जिले में दूसरे दिन आरक्षी भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। डीएम शुभ्रान्त कुमार ने शहर के सोनी पारिया केंद्र का निरीक्षण किया है। 10 केंद्रों पर 2 पालियों में रविवार को भी यह परीक्षा होनी है। आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन दो पालियों में 9744 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में 2 दिन के भीतर कुल 19488 परीक्षार्थियों को देनी है परीक्षा।